IPL 2024, Points Table: आईपीएल 2024 के 26 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लखनऊ के खिलाफ उसी के घर में 167 रनों का टारगेट चेस कर दिया. जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट निकाले. इस मैच से प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ. दिल्ली को तो एक स्थान का फायदा हुआ ही, उसने चेन्नई सुपर किंग्स की भी मौज करा दी.
Delhi climb off the foot of the table with their second win 📈
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 12, 2024
RCB are now bottom with just one win in six games #IPL2024 pic.twitter.com/Xq6nNHRqXq
दरअसल, 25 मैचों तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर थी और चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी 6 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट कम होने से वो LSG से नीचे थी, अब जब दिल्ली ने केएल राहुल की टीम को हराया तो वो एक स्थान नीचे खिसक गई और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर आ गई. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हो गए हैं. वो दूसरी जीत के साथ 10वें से एक स्थान का जंप लेकर 9वें नंबर पर आ गई है.
IPL 2024 के 26 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | प्वाइंट | नेट रन रेट |
Rajasthan Royals | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.871 |
Kolkata Knight Riders | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.528 |
Chennai Super Kings | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.666 |
Lucknow Super Giants | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.436 |
Sunrisers Hyderabad | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.344 |
Gujarat Titans | 6 | 3 | 3 | 6 | -0.637 |
Mumbai Indians | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.073 |
Punjab Kings | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.196 |
Delhi Capitals | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.975 |
Royal Challengers Bengaluru | 6 | 1 | 5 | 2 | -1.124 |