menu-icon
India Daily
share--v1

Red Cross Day: लाल वाला प्लस निशान डॉक्टरों का नहीं, समझिए क्या है रेड क्रॉस की कहानी

Red Cross Day 2024: कई लोग अभी भी रेड प्लस के निशान को हेल्थ विभाग का निशान मानते हैं. जबकि यह निशान स्वास्थ्य विभाग का नहीं रेड क्रॉस सोसाइटी का होता है. यह सोसाइटी कई सालों से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कामन करती है. हर साल 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाता है. इसको अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद करने कि लिए मनाया जाता है. 

auth-image
India Daily Live
red cross
Courtesy: pexels

Red Cross Day 2024: रेड प्लस का निशान स्वास्थ्य विभाग नहीं रेड क्रॉस सोसाइटी का होता है. रेड क्रॉस सोसाइटी का काम ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है. इस दिन नोबल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी ड्यूनेन्ट द्वारा रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति की स्थापना की गई थी. उनके जन्मदिवस के दिन उनके विचारों को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए रेड क्रॉस दिवस  मनाया जाता है. 

 हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्म 8 मई 1828 को हुआ था. इस कारण रेड क्रॉस दिवस इसी दिन मनाया जाता है. रेड क्रॉस सोसाइटी का जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने, प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और महामारी के दौरान आम लोगों की सहायता करने का सामाजिक काम करती है. 

स्विटरजरलैंड में स्थित है इसका हेडक्वार्टर 

रेड क्रॉस सोसाइटी एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है. इसका हेडक्वार्टर स्विटजरलैंड के जिनेवा में हैं. इस संस्था का संचालन इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस और कई नेशनल सोसाइटी मिलकर करती हैं. कोविड-19 में इस सोसाइटी ने जो काम किया उसको लेकर इसकी प्रासंगिकता कई गुना बढ़ गई है. 

साल 2024 में क्या है थीम?

साल 2024 में रेड क्रॉस दिवस की थीम (I give with joy, and the joy I give is a reward), ('मैं खुशी के साथ कुछ देता हूं और उसके बदले में खुशी मुझे वापस मिलती है') रखी गई है. 

चिकित्सा सेवा का निशान नहीं लाल क्रॉस 

अधिकतर लोगों को लगता है कि लाल क्रॉस चिकित्सा सेवा का निशान है,जो एंबुलेंस और अस्पतालों में आपने देखा होगा.यह रेड क्रॉस सोसाइटी का निशान है.