Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है जिसमें लोगों की होशियारी देखने को मिलती है. कई बार तो लोगों की बेवकूफी भी देखने को मिल जाती है. जैसा इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है. एक मकान मालिक ने अपने किराएदार का घर इसलिए खाली करा दिया क्योंकि उसने किराया नहीं दिया. इसमें सबसे मजेदार मकान मालिक का अंदाज है. जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं.
लकड़ी काटने वाली मशीन से काटने लगा दरवाजा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दरवाजे को लकड़ी काटने वाले से काट रहा है. वो बडे़ मौज के साथ ही ये करता नजर आ रहा है. पहले वो लकड़ी काटने वाली मशीन के साथ दरवाजे के सामने खड़ा होता है और फिर अपने मन से काटना शुरू करता है. कुछ देर बाद ही पूरी तरह से दरवाजा काटकर अलग कर देता है और उसी के रास्ते अंदर कमरे में प्रवेश करता है.
This is what happens when you stop paying and refuse to leave my property.
— Samuel Leeds (@samuel_leeds) December 13, 2023
Sue me. You’re a guest and have no rights. pic.twitter.com/SKpWQXiave
यूजर बोले-इस तरह के किराएदारों का यहीं होना चाहिए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर हो रहा यह वीडियो इंग्लैंड का है. जहां सैमुअल लीड्स नाम एक व्यक्ति ने अपने एक्स हैंडल से इसे पोस्ट किया है. जहां उसने लिखा है कि जब आप समय से किराया नहीं देगें और मेरा मकान भी नहीं खाली करेंगे तो मुझे मजबूरन ये कदम उठाना पड़ रहा है. वहीं इस वीडियो को देख कई यूजर भी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह के किराए दारों का यहीं होना चाहिए.