Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस दौरान कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिसको देखकर लोगों का माथा हिल जाता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो को देख कर हो रहा है. इसमें एक बस वाले ने गाड़ी को ऐसी जगह से निकाल दी है जहां से लोग अपनी बाइक ले जाने ने भी पचास बार सोचें.
ड्राइवर की कला देख लोग हो रहे कायल
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस हिमाचल के पथरीले इलाके में चलती हुई नजर आ रही है. इस दौरान वहीं पहाड़ी से पानी भी बस हो रहा है वहीं पत्थर इतने बड़े-बड़े हैं कि वहां से लोग बाइक ले जाने में डरें, लेकिन इस बस वाले की हिम्मत देखिए की वो ऐसे रास्ते पर भी बड़े आराम से बस निकाल रहा है. जबकि बस में सवारी भी बैठी नजर आ रही है. थोड़ी दूर चलने के बाद बस बड़े आराम से घुमती नजर आ रही है. जो बड़े आराम से ड्राइवर की कला देखने को मिल रही है.
यूजर बोले-ड्राइवर को देनी चाहिए 21 तोपों की सलामी
इस वायरल वीडियो को @HimalyanClub नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. उसने कैप्शन में लिखा है कि सत्य "कठिन रास्ते अक्सर खूबसूरत मंजिलों तक ले जाते हैं." वहीं एक यूजर ने इसको लेकर कई प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे ड्राइवर को 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसे ड्राइवर बहुत कम देखने को मिलते हैं.
True!
— The Himalyan Club 🇮🇳 (@HimalyanClub) June 20, 2023
"Difficult roads often lead to beautiful destinations."
📍#HimachalPradesh #India 🇮🇳 #TheHimalyanClub pic.twitter.com/vO5iKzilzR