menu-icon
India Daily

Watch: इस लड़की की हिम्मत तो देखिए, ट्रेन में पुलिस वाले के साथ लगाए ठुमके, देखें Video

Viral Video: आज के समय में रील्स बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ है कि लोग किसी भी स्थिति में रील्स बनाने लग जा रहे हैं. बहुत से लोग ऐसे हैं जो सार्वजनिक जगहों पर भी रील्स बनाते नजर आते हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: इस लड़की की हिम्मत तो देखिए, ट्रेन में पुलिस वाले के साथ लगाए ठुमके, देखें Video

हाइलाइट्स

  • मस्ती में डांस कर रहे लड़की और पुलिस
  • यूजर बोले- अब पुलिस भी...

Viral Video: आज के समय में रील्स बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ है कि लोग किसी भी स्थिति में रील्स बनाने लग जा रहे हैं. बहुत से लोग ऐसे हैं जो सार्वजनिक जगहों पर भी रील्स बनाते नजर आते हैं. जैसा इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. एक लड़की ट्रेन में पुलिस के सामने ही ठुमके लगाते नजर आ रही है.

मस्ती में डांस कर रहे लड़की और पुलिस

लोगों पर ट्रेन में रील्स बनाने का ऐसा नशा चढ़ा है कि लोग ये नहीं देखते ही कब क्या स्थिति है बस रील्स बनाने लग जाते हैं. अभी तक तो लोग दिल्ली में रील्स बनाने के चक्कर अभद्रता भी कर देते हैं जैसा कि देखा गया था. वहीं इसमें देखा जा रहा है कि इस वीडियो में एक लड़की मुंबई लोकल में पुलिस वाले के साथ ही डांस करती नजर आ रही है. पहते तो अगले डांस करती है लेकिन कुछ देर बाद पुलिस वाला भी इस डांस पर शामिल हो जाता है जैसा कि वीडियो में देख भी सकते हैं फिर दोनों मदमस्त होकर चलती ट्रेन में डांस कर रहे हैं.

यूजर बोले- अब पुलिस भी...

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है जिसको @Johnny__007 नाम के यूजर ने शेयर किया है उसने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि मुंबई पुलिस. वहीं एक यूजर ने लिखा है इस लड़की का तो क्या ही कहना वहीं एक यूजर ने लिखा है कि अब पुलिस वाले भी इस रील्स की दुनिया में शामिल हो गए है.