Viral Video: आज के समय में बहुत से लोग पैराग्लाइडिंग करते नजर आ रहे हैं. लोगों का पैराग्लाइडिंग शौक बनता जा रहा है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो में देखने को मिलती रहती है इसी बीच एक आश्चर्य कर देने वाले वीडियो सामने आई है. जिसको देखने के बाद लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कैसे हुआ? एक शख्स हवा में स्कूटी के साथ उड़ता हुआ नजर आ रहा है. जो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
यूनिक तरीके से उड रही स्कूटी
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोग पैराग्लाइडिंग करते नजर आ रहे हैं. जैसा कि आप देख रहे हैं इसी में एक ऐसा भी शख्स है जो अपनी स्कूटी के साथ हवा में उड़ रहा है. इसी आज के समय में पैराग्लाइडिंग करने को लेकर लोगों के शौक की ऐसा है कि लोग इसमें डूबते जा रहे हैं. जैसा इस वीडियो में देखा जा सकता है इस शख्स ने यूनिक तरीके से अपने साथ ही स्कूटी उड़ाते नजर आ रहा है.
यूजर बोले- फोर वीलर गाड़ी लेकर उड़ेंगे लोग
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसपर @newshimlatalkies नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा है कि स्कूटी के साथ पैराग्लाडिंग. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस शख्स के हिम्मत को देखिए कैसे वो इस तरह का काम बड़े मजे से कर रहा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि आने वाले समय में लोग फोर वीलर भी उड़ेगी.