menu-icon
India Daily

Watch: शॉपिंग मॉल में एस्केलेटर पर लड़कियों के साथ हुआ हादसा, देखें Video 

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है. बहुत सी ऐसी वीडियो देखने को मिलती है जिनको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: शॉपिंग मॉल में एस्केलेटर पर लड़कियों के साथ हुआ हादसा, देखें Video 

हाइलाइट्स

  • एस्केलेटर पर जल्दीबाजी में गिरी दो लड़कियां
  • यूजर बोले- ये हर बार लड़कियों के साथ ही क्यों होता है

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है. किसी वीडियो को देखकर लोगों को बहुत गुस्सा आता है तो वहीं बहुत सी ऐसी वीडियो भी होती है जिनको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. जैसा कि इस वीडियो में हो रहा है. इस वीडियो में एक शॉपिंग मॉल में कुछ लड़कियां एस्केलेटर पर चढ़ने की कोशिश करती है तभी उनके साथ अजीब सा हादसा होता है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

एस्केलेटर पर जल्दीबाजी में गिरी दो लड़कियां

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉपिंग मॉल में दो लड़कियां खरीदारी करके एस्केलेटर सीढ़ी से ऊपर जा रही है. तभी उन दोनों का पैर सीढ़ी पर फंस जाता है और दोनों उसी पर ऐसी गिरती है जिसको देख कर हर किसी की हंसी छुट जा रही है. वो दोनों लगातार गिरती रहती है. एक दफा नहीं बल्कि कई बार गिरती है. जैसे छोटे बच्चे गिरते हैं वैसे ही वो दोनों लड़की हड़बड़ाके गिरती है.

यूजर बोले-ये हर बार लड़कियों के साथ ही क्यों होता है

इस वायरल वीडियो को एक्स पर @drifter2466 नाम के यूजर ने शेयर किया है. यूजर ने लिखा है कि जब हम हर चीज़ को हल्के में ले लेते हैं. तब ऐसे ही होता है. इस वीडियो को अभी तक 1 लाख लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लड़कियों के साथ ही क्यों होता है. जो होशियारी दिखाने के चक्कर में ऐसा कर बैठती है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये लड़कियां अलग फॉर्म में नजर आ रही हैं.