menu-icon
India Daily

VIDEO: सारा अली खान को केदारनाथ जाना पड़ा भारी, मौलाना ने जताई आपत्ति; जारी किया फतवा

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई है.

auth-image
Km Jaya

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा के मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे इस्लाम और शरीयत के मुताबिक जायज नहीं बताया और सारा से अल्लाह से माफी मांगने को कहा है.

दरअसल, 25 अक्टूबर को सारा अली खान को केदारनाथ मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार में खड़े देखा गया था. दर्शन और पूजा के बाद उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वह मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं. इसके बाद उनके मंदिर जाने को लेकर धार्मिक बहस शुरू हो गई. वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला.