menu-icon
India Daily

WATCH: नागिन की तरह डांस करते दिखे 'बुल्डोजर', Video में देखने को मिला पहली बार ऐसा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आती रहती है. जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हो जा रहा है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
WATCH: नागिन की तरह डांस करते दिखे 'बुल्डोजर', Video में देखने को मिला पहली बार ऐसा नजारा

हाइलाइट्स

  • बिन पर नागिन डांस करते दिखे बुल्डोजर
  • यूजर बोले- ये पहली बार देखने को मिला

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आती रहती है. जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हो जा रहा है. जैसा कि अभी तक आपने बुल्डोजरों को घर तोड़ते हुए देखा होगा. लेकिन इस समय वायरल हो रहे इस वीडियो में बुल्डोजर एक नए अवतार में नजर आ रहा है. जिसको देखने के बाद कोई कुछ समझ नहीं पा रहा है कि आखिर मामला क्या है.

बिन पर नागिन डांस करते दिखे बुल्डोजर

शादी विवाह के दौरान अक्सर देखा जाता है कि लोग नागिन डांस करते हुए नजर आते हैं. उस डांस के दौरान बहुत से लोगों का कुछ अलग रूप भी देखने को मिलता है. ठीक उसी प्रकार इस वीडियो में भी देखा जा सकता है. जिसमें कई बुल्डोजर एक शख्स को घेरे हुए हैं और फिर वो सभी बुल्डोजर नागिन डांस करने लग जाते हैं. वहीं पीछे से बीन की म्यूजिक भी जब रही है. जिसके बाद सभी बुल्डोजर अपने से नागिन डांस की तरह मटकते नजर आने लगते हैं.

यूजर बोले- ये पहली बार देखने को मिला

बुल्डोजर का वायरल हो रहे वीडियो को @vikrantkumar नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसे अबतक 1 लाख से ज्यादा यूजर देख चुके हैं वहीं बहुत से यूजर इसको देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये बुल्डोजरों को भी डीजे का नशा चढ़ गया है. तभी तो ये नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अद्भूत नजारा है ये जिसमें बुल्डोजर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं.