Viral Video: वर्तमान समय में हर कोई कुछ नया करना चाह रहा है. बहुत से लोग इसी वजह से कुछ नया करते हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी देखने को मिलते हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि ये कुछ नया करना चाह रहे हैं या फिर अपनी जान के साथ ही दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं. जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रैक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट करता नजर आ रहा है.
अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला शख्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी ट्रैक्टर पर बैठकर उसे चला रहा है. हालांकि वो ट्रैक्टर पर आगे नहीं बैठा है बल्कि पीछे की तरफ बैठकर चला रहा है. मतलब अगर ट्रैक्टर में थोड़ा भी ऊपर नीचे हुआ तो ट्रैक्टर चला रहे इस शख्स के साथ अगल-बगल के लोगों की भी जान खतरे में नजर आ रही है.
यूजर बोले- यहां कई कहावत सही बैठता है
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vasurana नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 1 मिलियन यूजर देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है कि जिओ और जीने दो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये लोग अपने तो मरेंगे ही साथ ही दूसरो को भी ले मरेंगे.