menu-icon
India Daily

Aligarh News: स्कूल में दौड़ते-दौड़ते 14 साल के मासूम को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरा और रुक गई सांसें

Teen Dies Of Heart Attack: उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां 14 साल के लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरौली गांव का है.

princy
Edited By: Princy Sharma
Aligarh News: स्कूल में दौड़ते-दौड़ते 14 साल के मासूम को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरा और रुक गई सांसें
Courtesy: Social Media

Uttar Pradesh: कुछ समय से आए दिन हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आती रहती है. कुछ समय पहले एक पार्टी में नाचते-नाचते शख्स की मौत हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इससे पहले भी महिला की दिल का दौरा आने से मौके पर मौत हो गई.  पिछले कुछ साल से ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं. अब ऐसी ही घटना फिर से सामने आई है जहां एक लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरौली गांव में शुक्रवार को एक 14 साल के लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक लड़के का नाम मोहित चौधरी था, जो स्कूल की स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा था. मोहित ने दोस्तों के साथ दो राउंड दौड़े, लेकिन अचानक गिरकर बेहोश हो गया.

अस्पताल में हुई मौत

मोहित के दोस्तों ने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी और वे उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मोहित के स्कूल में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 7 दिसंबर को होने वाली थी. पुलिस ने बताया कि मोहित के पिता का निधन अगस्त में एक सड़क हादसे में हुआ था. 

हार्ट अटैक आने से हुई मौत

यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने अलीगढ़ के अरणा गांव में एक 20 साल की लड़की, ममता भी दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इसके अलावा, पिछले 25 दिनों में अलीगढ़ में कम से कम तीन और दिल का दौरा पड़ने के मामले सामने आए हैं. इनमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है, जो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़ी थी.