menu-icon
India Daily

'हर-हर महादेव' के साथ सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, श्रावण मास पर किया खास पोस्ट

श्रावण मास की शुरुआत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान महादेव से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने और सभी के जीवन में पुण्य का प्रवाह बना रहने की प्रार्थना की.

babli
Edited By: Babli Rautela
'हर-हर महादेव' के साथ सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, श्रावण मास पर किया खास पोस्ट
Courtesy: X

श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान शिव की आराधना के इस पावन महीने को आध्यात्मिक उन्नति, संयम और भक्ति का श्रेष्ठ अवसर बताया.

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रावण मास, जो भगवान शिव की उपासना और आराधना को समर्पित है, आज से शुरू हो गया है. यह पवित्र समय आत्मिक विकास, आत्मसंयम और ईश्वर भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

कांवड़ यात्रियों को दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए लिखा कि वह सभी शिवभक्तों को इस पावन यात्रा के लिए हृदय से शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख, शांति तथा पुण्य का संचार करें.

'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ किया संदेश समाप्त

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ किया. उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. श्रावण मास के दौरान उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है. लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री और अन्य पवित्र घाटों से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.