नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम बड़े बदलाव के बाद से सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव के रिएक्शन पर थी. फैंस इस बदलाव के बाद उनकी राय जानना चाहते थे कि बीसीसीआई द्वारा कप्तानी छीनी जाने के बाद उन्हें कैसा लगा रहा है और वह इसे कैसे देखते हैं. तो अब सूर्या का पहली बार सूर्या का रिएक्शन सामने आया है. जब उनसे रिपोर्ट ने कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर करने पर बात की तो सूर्या उस समय काफी इमोशनल नजर आए.
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर अपनी भावनाएं साझा की हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि यह फैसला उनके लिए बेहद कठिन था और इसे दिल से स्वीकार करने में उन्हें तकलीफ हुई. बता दें शनिवार को BCCI ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया है.
जब सूर्यकुमार यादव से सीधे तौर पर पूछा गया कि विश्व कप जीतने के बावजूद टी20 की कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है तो उनका जवाब से उनका दर्द साफ झलक रहा था.
उन्होंने कहा कि, 'सच कहूं तो, थोड़ा बुरा तो लगता है. भारत की कप्तानी करते हुए मैंने कोई सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर, सब कुछ हमेशा आपके हाथ में नहीं होता. जो होता है, उसे स्वीकार करना पड़ता है. मेरी किस्मत में जो लिखा था, वह मुझे मिला.'
सूर्या ने आगे अपना बड़प्पन दिखाते हुए आगे नए खिलाड़ियों की मदद की बात कही. उन्होंने कहा कि, 'अब मुझे इससे आगे बढ़ना है और उन लोगों का समर्थन और मदद करने पर ध्यान देना है जो आने वाले दिनों में खेलेंगे. लेकिन मेरे लिए इस फैसले को स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. फिर भी, मैं अब इससे आगे बढ़ना चाहता हूं और पूरी तरह से अपने क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं.'
बता दें BCCI ने शनिवार को सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को T20 टीम इंडिया की कमान सौंपी है. बोर्ड के इस फैसले के बाद अय्यर का करियर एक नया मोड़ लेगा, क्योंकि बताते चलें श्रेयस पिछले लगभग डेढ़ साल से T20 टीम का हिस्सा नहीं थे. वह आखिरी बार दिसंबर 2023 में T20I मैच खेलते नजर आए थे. हालांकि इस फैसले के बाद अब यह सवाल स्वाभाविक था कि सूर्यकुमार का रुख क्या रहेगा.