नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में रोमांच का धमाका आने वाला है. क्योंकि बहुत जल्द ही महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने वाला है. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं. टूर्नामेंट शुरु होने से पहले सभी कप्तान का रिपोर्ट्स के साथ बातचीत हुई, जिसमें एक रिपोर्ट ने हरमनप्रीत कौर से कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसके बाद हमनप्रीत कौर थोड़ा गुस्से में नजर आई.
रिपोर्टर ने भारतीय कप्तान से पूछा कि क्या आगामी महिला टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, तो भारतीय कप्तान ने उन्हें करारा जवाब दिया. बता दें 12 जून से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा.
दरअसल टूर्नामेंट शुरु होने से पहले रविवार को सभी कप्तानों और रिपोर्ट्स के बीच बातचीत हुई जिसमें एक रिपोर्ट ने हरमनप्रीत कौर से कुछ ऐसा पूछ लिया जिसका भारतीय कप्तान ने करारा जवाब दिया.
रिपोर्टर: क्या यह आपका आखिरी विश्व कप होगा?
हरमनप्रीत: क्यों?
रिपोर्टर: बस पूछ रहा था (हंसते हुए). बस जाँच रहा था. अच्छा हुआ कि ऐसा नहीं है.
हरमनप्रीत: आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?
रिपोर्टर: बिलकुल नहीं. बस जाँच कर रहा था.
हरमनप्रीत: तो फिर आप क्यों पूछ रहे हैं?
रिपोर्टर: बस पूछ रहा था.
We are here to stay 2028 wc we are coming there as well 🧿💙
— @Harmanpreetfc.@123 (@DiggySande10963) June 7, 2026
Loved the response from haary , so good it was , just keep playing,and we keep asking for it 💙💙@ImHarmanpreet kaur
Kaptaana saheba 💙🧿 pic.twitter.com/0HSqCcXPB7
भले ही टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से होगा, लेकिन भारत की महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी. इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला होने वाला है. फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है.
हरमनप्रीत ने इस इवेंट में बताया कि, 'मुझे लगता है कि हम काफी हद तक स्पष्ट हैं, और विश्व कप से पहले हमारे पास अभी भी दो और मैच हैं, प्रैक्टिस मैच, जहां हम अन्य कॉम्बिनेशन के बारे में सोच सकते हैं.' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब भी हम काफी हद तक स्पष्ट हैं कि आगे हमारी प्लेइंग इलेवन क्या होगी.'