नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में डेब्यूटेंट मानव सुथार पर सबकी निगाहें टिकी हैं. दोनों टीमें 6 जून से मुल्लनपुर में आमने-सामने हैं. मैच की शुरुआत में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 568 रन बनाए.
गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को पहले ओवर में 152 रनों पर ही रोक दिया. टीम की ओर से मानव सुथार का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा. स्पिनर ने 22 ओवरों में सिर्फ 33 रन दिए और छह विकेट भी लिए. ऐसा करके सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले इतिहास के 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने मुल्लनपुर में अपना दबदबा बरकरार रखा और मेहमान टीम को पहली पारी में महज 152 रनों पर समेट दिया. इसके बाद अफगानिस्तान 412 के फॉलो ऑन के लिए आई. मौजूदा समय में आर्टिकल लिखे जाने तक अफगानिस्तान का स्कोर दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है. यहां से अफगानिस्तान संभकर खेलने कोशिश करेगा ताकि वह मैच को पार लगाने में कामयाब हो सके जबकि मेजबान टीम मुकाबले को तीसरे दिन के अंत या चौथे दिन के पहले या दूसरे सेशन तक ही खत्म करना चाहेगी.