चंडीगढ़: न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत का किला भेदने में असफल रही. दोनों टीमें 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ीं और भारतीय टीम ने एक पारी और 300 रनों से आसान जीत हासिल की. यह भारत द्वारा एक पारी और रनों से सबसे बड़ी जीत थी. अफगानिस्तान की टीम भारत के गेंदबाजी अटैक के सामने बेबस नजर आई.
बता दें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मैच की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. हालांकि, केएल राहुल और साई सुदर्शन ने एक मजबूत साझेदारी निभाई और क्रमशः 100 और 81 रन बनाए.
🚨 INDIA BEAT AFGHANISTAN BY AN INNINGS AND 300 RUNS. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 8, 2026
- The biggest ever innings win for India in Test cricket history. 🤯
HISTORY WRITTEN BY SHUBMAN GILL AND HIS MEN. ✍️ pic.twitter.com/5tt1Kk5ykr
इस मैच में स्पिन गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई. मानव सुथार, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन के धुरंधरों ने बल्लेबाजों के अपनी गेंदबाजी के जाल में फंसाया. जिसके चलते पहली पारी में भारत ने अफगानिस्तान को 152 रनों पर समेट दिया, इसके बाद भारत ने 412 रनों की बढ़त के साथ फॉलो-ऑन लागू किया. सिद्दीकुल्लाह अटल ने मेहमान टीम की पारी की शुरुआत 80 गेंदों में 42 रनों के साथ की, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारत के गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेबस नजर आए.
दूसरी पारी में कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः चार और तीन विकेट लिए. मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट लिया. भारत ने अफगानिस्तान को दूसरी पारी में 112 रनों पर रोक दिया और एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में अफगानिस्तान को ऑल आउट करने में भारत को केवल 35.5 ओवर लगे और वे आगामी वनडे मैचों में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद करेंगे.