menu-icon
India Daily

IPL 2024, Points Table: टॉप 4 में LSG की धमाकेदार एंट्री, CSK को नुकसान, 39 मैचों के बाद कौन है नंबर 1

IPL 2024, Points Table: इन दिनों आईपीएल 2024 का रोमांच है. प्लेऑफ की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है. देखिए 39 मैचों के बाद कैसी है प्वाइं टेबल..

India Daily Live
IPL 2024, Points Table: टॉप 4 में LSG की धमाकेदार एंट्री, CSK को नुकसान, 39 मैचों के बाद कौन है नंबर 1

IPL 2024, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक जीत दर्ज की. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने CSK को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ उसने प्वाइंट टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है. इस सीजन लखनऊ की टीम ने 8 मैचों में यह 5 वीं जीत दर्ज की है, जिसके दम पर अब केएल राहुल की टीम प्वाइंट टेबल नंबर चार पर पहुंच चुकी है, जबकि चेन्नई को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वो 5वें नंबर पर खिसक गई है. हम आपके लिए 39 मैचों के बाद अपडेटेड प्वाइंट टेबल लेकर आए हैं.

39 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का जलवा दिख रहा है. इस टीम ने अपने 8 में से 7 मैच जीते हैं, दूसरे नंबर पर केकेआर है, जिसने 7 में से 5 मैच जीते हैं. तीसरे नंबर पर पैट कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच है, जो अब तक सीजन में कमाल का खेल दिखा रही है. इस टीम ने 7 में से 5 मैच जीते हैं, उसके पास 10 अंक हैं. 

IPL 2024, Points Table

IPL