MI Vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला खेला गया. केकेआर ने बड़ी ही आसानी से मुंबई को हरा दिया है. इस मैच में मुंबई को 24 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम 170 रनों का पीछा करते हुए हार्दिक एंड कंपनी 18.5 ओवर में ऑल आउट हो गई.
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई को 169 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 145 रन ही बन सकी. केकेआर के गेंदबाजों के आगे एमआई की एक न चली.
LLLLLLLW
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 3, 2024
Kolkata Knight Riders end their losing streak against Mumbai Indians at the Wankhede 👏https://t.co/Xhws0zDYar #MIvKKR #IPL2024 pic.twitter.com/OpChbpxDCH
170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट 16 के स्कोर पर गिरा. किशन 7 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलते बने.
मुंबई के विकेट लगातार नियमित अंतराल पर गिरते रहे. दूसरा विकेट 38 और तीसरा विकेट 46 के स्कोर पर गिरा. हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला. उन्होंने 12 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली.
शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. उन्होंने 35 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. उनकी पारी 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. रसेल ने उन्हे साल्ट के हाथो कैच आउट करवाया. उनकी पारी टीम को नहीं जिता पाई.
सूर्या के अलावा मुंबई की ओर से किसी बल्लेबाज का बल्ला नहीं बोला. कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों ने 169 रनों को डिफेंड कर लिया.
केकेआर की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लिया. वहीं, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए.
कोलकाता पहले बैटिंग करते हुए ऑल आउट हो गई थी. 19.5 ओवर में ऑल आउट होकर केकेआर ने 170 रनों का टारगेट मुंबई को दिया.
An upper cut to up the ante 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024
Manish Pandey with an impact in his first game for #KKR this season 👊
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #MIvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/rW27LwhYd9
केकेआर की ओर से आज वेंकटेश अय्यर का बल्ला बोला. वेंटकेश ने 52 गेंदों पर 70 रनों की धाकड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाए. वेंटकेश के अलावा मनीष पांडे ने भी आज 31 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. पांडे ने 2 चौके और छक्के लगाए.