नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को एक चौंकाने वाला चाकू हमला हुआ. एक शख्स ने दो चाकू लेकर तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. हमले में एक महिला गर्भवती भी थी. आस-पास के लोगों ने इस शख्स को तुरंत पकड़ लिया. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि यह घटना पोर्टे डी क्लिची इलाके में हुई.
हमलावर ने 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाओं पर चाकू से हमला किया. इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमलावर की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है. सोशल मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि लंबे काले बालों वाला एक व्यक्ति क्रीम रंग के ट्रैक्सूट पहने हुए दोनों हाथों में बड़े-बड़े चाकू लेकर एक युवती पर हमला कर रहा है.
वीडियो के दूसरे हिस्से में दिखता है कि लोग मिलकर हमलावर को जमीन पर दबोचा हुआ है. चाकू पास की सड़क पर पड़े हुए हैं. हमलावर जमीन पर लेटे हुए कह रहा है, “यह अल्लाह का आदेश था, अल्लाह ने मुझे यह करने को कहा.” यहां देखें वीडियो-
🇫🇷 A man was arrested after stabbing three women in a random knife attack near Porte de Clichy in Paris, France.
— Liberty Pinnacle (@LibertyPinnacle) July 28, 2026
Some of the victims suffered life-threatening injuries. pic.twitter.com/dCENrnYlTw
26 साल के मोहम्मद-अली बौहदजार नाम के युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और स्नैपचैट पर पोस्ट किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इनका कहना है कि जब उसने देखा कि वह महिला की पीठ में चाकू मार रहा है, तो उसने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी. एक व्यक्ति ने अपना सूटकेस फेंका, जिससे वह चाकू गिरा दिया. फिर हमने मिलकर उसे पकड़ लिया और जमीन पर दबोच दिया.” इसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
अभी तक हमले का असली मकसद पता नहीं चल सका है. गृह मंत्री ने कहा कि हमलावर की बातें असंगत लग रही थीं. फ्रांस की एंटी-टेररिस्ट प्रॉसीक्यूटर ऑफिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह आतंकवादी हमला था या नहीं.