menu-icon
India Daily

EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी PF बैलेंस की जानकारी

अब आप वॉट्सऐप के जरिए अपने मोबाइल पर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे. खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजेक्शन चेक कर सकेंगे और अपनी पासबुक की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

auth-image
Sagar Bhardwaj

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ी सुविधा शुरू कर दी है. अब पीएफ खाते से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां हासिल करने के लिए आपको ईपीएफओ के दफ्तर जाने या उसकी वेबसाइट पर लॉगइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आप वॉट्सएप के जरिए अपने मोबाइल पर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे. खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजेक्शन चेक कर सकेंगे और अपनी पासबुक की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.