अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार मिली है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है. मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड की हार पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने इस हार को लेकर कहा, 'अमेरिकियों ने युद्ध को नकार दिया है.' वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए युद्ध का बचाव किया. उन्होंने कहा कि मैंने जो किया सही किया.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के परिणामों पर तेहरान ने कहा कि ये परिणाम तेहरान की जीत दर्शाते हैं. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कहा कि वाशिंगटन को अपने हितों पर काम करना चाहिए, अगर अमेरिकी सरकार जनता की इच्छा के विरुद्ध काम करती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. तेहरान ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध इजरायल की ओर से लड़ा जा रहा है.
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए. विपक्षी डेमोक्रेट्स ने 231 और ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने 144 सीटें जीती हैं.
वही सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हुए हैं और अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं जिसमें से डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं. बाकी दो सीटों पर गिनती जारी है. ताजा नतीजों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 सीटें और रिपब्लिकन के पास 44 सीटें हो गई हैं.
वहीं गवर्नर की 36 सीटों पर हुए चुनाव में 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं जिसमें से 22 पर डेमोक्रेट्स और 12 सीटें रिपब्लिकन ने जीती हैं. वहीं दो राज्यों में वोटों की गिनती जारी है.
साल 2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कई इतिहास बनते दिख रहे हैं. इस चुनाव के जरिए कीशा लांस बॉटम्स के रूप में अमेरिका को पहली अश्वेत महिला गवर्नर मिली है. दक्षिणी राज्य जॉर्जिया में डेमोक्रेट कीशा ने गवर्नर का चुनाव जीता. वह किसी भी अमेरिकी राज्य में इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं. वहीं मिशिगन से जीतने वाले वामपंथी अब्दुल अल-सैयद अमेरिकी सीनेट में चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बने. वहीं क्रिस पैपास पहले खुले तौर पर समलैंगिंक पुरुष सीनेटर बने.