सिएटल: अमेरिका के सिएटल शहर में एक फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है. इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना शहर के मशहूर स्पेस नीडल के पास सिएटल सेंटर में हुई. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) फायरिंग शुरू हुई.
उस समय वहां “Bite of Seattle” फेस्टिवल चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. अचानक गोलियों की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई. PD के अनुसार, अभी तक 6 लोगों को गोली लगी है. इनमें से एक बच्चा हो सकता है. इसे अब MCI (बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की घटना) के तौर पर देखा जा रहा है. SPD की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति अरबी मूल का है. यहां देखें पोस्ट-
#Seattle, Jul 28, 2026 6:00 PM. Shooting at Seattle Center. SPD reports at this time 6 gun shot victims. One might be a child. Has turned into an MCI response: mass casualty incident. SPD initial report of suspect is Arabic male.
— Seattle Info (@seattleinfo) July 27, 2026Also Read
कुछ चश्मदीदों के अनुसार, 7-8 गोलियों की आवाज सुनी गई. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. घायलों को तुरंत हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अभी जांच कर रही है और यह साफ नहीं है कि हमलावर पकड़ा गया है या नहीं.
🚨BREAKING: New video shows the moment when people fleeing the Seattle Center in Washington state.
— Lucas Sanders 👊🏽🔥🇺🇸 (@LucasSa56947288) July 27, 2026
Reports of multiple gunshot victims in the area.
Livestream: Hawaiian Honey Cones. pic.twitter.com/8evoOeIQYK
यह “Bite of Seattle” नाम का एक बड़ा फूड फेस्टिवल है, जो हर साल होता है. इसमें सैकड़ों खाने के स्टॉल और म्यूजिक प्रोग्राम होते हैं. 1982 से शुरू हुआ यह फेस्टिवल हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना वाली जगह से दूर रहें जिससे जांच में कोई परेशानी न हो.