Sonal Vengurlekar : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के लिए जगह बनाना बेहद मुश्किल भरा काम है. सभी एक्ट्रेस को अपने शुरुआती करियर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, कुछ एक्ट्रेस को कास्टिंग काउच से भी गुजरना पड़ता है. इसी बीच एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस है जिसने अपने करियर के शुरूआती दिनों में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था. हम बात कर रहें हैं शास्त्री सिस्टर्स सीरियल की पॉपुलर स्टार सोनल वेंगुरलेकर के बारे में.
एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर ने साल 2018 में बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था जहां उन्होंने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की थी इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह 19 साल की थी तब से वह ऑडिशन दे रही थी. शुरुआती समय में उन्हें डायलॉग देने की समझ नहीं थी. लेकिन एक्ट्रेस सोनल को राजा बजाज के कार्यालय में एक रोल के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला. जहां डायलॉग की बेहतर समझ के लिए कास्टिंग डायरेक्टर ने एक शूट में मदद करने के लिए कहा.
एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर ने बताया वह किसी शूटिंग का हिस्सा नहीं थी फिर भी उन्हें आउटफिट्स ट्राई करने के लिए बोला गया. इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें शरीर पर क्रीम लगाने को कहा. सोनल वेंगुरलेकर आगे बताती हैं कि इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर जबदस्ती उनके शरीर पर क्रीम लगाने लगा. जिससे वह सदमे में चले गई थी. सोनल इस हादसे बहुत डर गई थी.
बता दें, एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर ने छोटी उम्र से ही टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. सोनल कई पॉपुलर सीरियल्स वादा रहा, ये तेरी गलियां, साम दाम दंड भेद, गुप्ता ब्रदर्स, शास्त्री सिस्टर्स जैसे शो में काम कर चुकी हैं.