menu-icon
India Daily

13 हजार रुपये नीचे गिरी OnePlus Nord 3 की कीमत, यहां से करें ऑर्डर

OnePlus Nord 3 को खरीदना है तो आपको अमेजन पर कई धमाकेदार ऑफर्स मिल जाएंगे. यहां हम आपको इस फोन पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. 

India Daily Live
13 हजार रुपये नीचे गिरी OnePlus Nord 3 की कीमत, यहां से करें ऑर्डर
Courtesy: Amazon

Discount on OnePlus Nord 3: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदना चाहते हैं या फिर घर पर किसी को नया फोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के बारे में बता रहे हैं. OnePlus Nord 3 में ट्रिपल रियर कैमरा समेत 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ ही 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरे दी गई है. फोन की कीमत 33,999 रुपये है जिसे बंपर डिस्काउंट के साथ ऑर्डर किया जा सकता है. 

OnePlus Nord 3 की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है जिसे 38% यानी 13,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपको ये कीमत ज्यादा लग रही है तो इसे हर महीने 1,018 रुपये की EMI देकर फोन ऑर्डर किया जा सकेगा. इसके साथ 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज करने पर 19,900 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो इस फोन को मात्र 1,099 रुपये में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में. 

OnePlus Nord 3 के फीचर्स: 

फोन में 6.74 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन OxygenOS पर आधारित एंड्रॉइड 13.1 पर काम करता है. 

फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ 16 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.