menu-icon
India Daily

उड़ते विमान में अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने वाली महिला पर आई मुसीबत, हो सकती है जेल

महिला ने यूटीआई फ्लाइट में अपना अंडरवियर नीचे खींचा और अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन करने लगी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
उड़ते विमान में अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने वाली महिला पर आई मुसीबत, हो सकती है जेल
Courtesy: FACEBOOK

नशे की हालत में विमान में अश्लील हरकतें करने वाली महिला को अब जेल का सामना करना पड़ सकता है. महिला ने यूटीआई फ्लाइट में अपना अंडरवियर नीचे खींचा और अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन करने लगी. सारा पार्कर (30) पिछले साल 24 जुलाई को बर्मिंघम एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जा रही थीं. नशे में धुत सारा टेक-ऑफ के दौरान बाथरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठी, जबकि उससे ऐसा करने से सख्त मना किया गया था.

जब क्रू के सदस्यों ने उसे नियम बताने की कोशिश की तो उसने तेजी से अपना अंडरवियर उतारा और गलियारे में खड़ी हो गई. आरोप पत्र के मुताबिक, नशे में धुत्त वेस्ट यॉर्कशायर के हेलफेक्स की रहने वाली सारा ने अपना अंडरवियर उतारा और नीचे बैठकर अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन करने लगी. उससे सीट पर बैठने को कहा गया लेकिन उसने निर्देशों का उल्लंघ किया और टॉयलेट जाने लगी.

जिला जज ने पार्कर से कहा, 'यात्रियों से भरे विमान में अपने अंगों का प्रदर्शन करना काफी गंभीर अपराध है.' अभियोजन पक्ष ने कहा कि महिला का व्यवहार यात्रियों के लिए कष्टदायक था और खतरा पैदा करने वाला था.

'वह यात्रियों के सामने अपने गुप्तांगों का प्रदर्शन कर रही थी. उसकी हरकतों के कारण विमान को मेनचेस्टर हवाई अड्डे की तरफ मोड़ना पड़ा जिसके कारण 20,000 पाउंड का नुकसान हुआ.' सारा को अलगे महीने सजा सुनाई जानी है. उसे जुर्माने के अलावा जेल तक की सजा हो सकती है.