नई दिल्ली: अभिनेता आसिफ खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो चुका है. वेब सीरीज पंचायत में दामाद जी के किरदार से फेमस हुए आसिफ खान का टॉप-5 का सपना पूरा होने से पहले ही टूट चुका है. दर्शकों को आसिफ से काफी उम्मीदें थीं. दर्शकों को अलगा था कि वो अपने दमदार व्यक्तित्व और अभिनय के अनुभव के दम पर शो के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में जगह बना सकते हैं. ऐसे में, ऐसा क्या हुआ, जो उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.
आसिफ खान के एलिमिनेशन के पीछे उनकी कमजोर रणनीति, दूसरे कंटेस्टेंट्स से विवाद और घर में मजबूत रिश्ते नहीं बना पाना बड़ी वजहें मानी जा रही हैं. चलिए जानते हैं मुख्य वजहें…
बिग बॉस के घर में शुरुआती हफ्ते हर किसी कंटेस्टेंट के लिए अहम होते हैं. किसी को गेम कुछ ही समय में समझ आ जाता है, तो कई को कुछ ज्यादा समय लगता है. आसिफ की बात करें तो उन्होंने ज्यादातर समय शो के माहौल और दूसरे खिलाड़ियों को समझने में बिताया. जितने समय वो शो में थे, उनकी कोई खास स्ट्रेटिजी नहीं दिखाई दी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वो दर्शकों के सामने अपनी अलग पहचान बनाने में भी पीछे रह गए.
आसिफ खान का काजी तौकीर के साथ कई बार विवाद देखने को मिला. दोनों में कई बार बहस होती भी देखी गई. हालांकि, आसिफ का आक्रामक रवैया कई बार दर्शकों को पसंद नहीं आया. उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने लगातार दूसरे कंटेस्टेंट की कमियां निकालीं, जिससे उनका अपना गेम कमजोर होता चला गया.
काजी के अलावा लव गिल के साथ आसिफ की लड़ाई भी उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई. लव से विवाद के दौरान वो काफी ज्यादा भड़क गए थे. ऐसा लग रहा था कि अगर उन्हें पकड़ा नहीं जाता, तो झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ सकता था. वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी उन्हें उनके व्यवहार को लेकर फटकार लगाई. इसके बावजूद आसिफ अपने रवैये में ज्यादा बदलाव नहीं ला पाए.
बिग बॉस में समय-समय पर टास्क होते हैं, जिसमें कंटेंस्टेंट्स का गेमप्ले दिखाई देता है. इसमें भी आसिफ पीछे ही रहे. आगे बढ़ने के लिए सिर्फ बहस और गुस्सा दिखाते थे. टास्क में उन्होंने अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया. आसिफ ज्यादातर समय बैकफुट पर नजर आए. वह न तो खुलकर अपना गेम खेल पाए और न ही टास्क में कोई बड़ी छाप छोड़ सके.
बिग बॉस का खेल सिर्फ टास्क और लड़ाई तक सीमित नहीं है. यहां रिश्ते और दोस्ती भी काफी मायने रखते हैं. आसिफ खान लव गिल के साथ विवाद के बाद आम्रपाली और यंग से भी दूर होते नजर आए. अपने ग्रुप में भी वह मजबूत तालमेल नहीं बना सके.