menu-icon
India Daily

डिलीवरी के पहले ही बच्चे के लिए शॉपिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें में एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस की अभी हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

India Daily Live
डिलीवरी के पहले ही बच्चे के लिए शॉपिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें में एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप
Courtesy: Social Media

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ इन दिनों कई बार डिनर और लंच करती हुई रेस्त्ररां के बाहर स्पॉट हुई हैं. अभी हाल ही में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका और सास उज्जवला के साथ डिनर पर दिखाई दिए थे. एक्ट्रेस ने जनवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. इस खबर के बाद हर किसी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जो कि मम्मा टू बी दीपिका पादुकोण की है जिसमें वह एक स्टोर में दिखाई दे रही हैं. खबरों की मानें तो दीपिका जिस स्टोर में गई हैं वो बच्चों के कपड़ों के लिए काफी फेमस है और एक्ट्रेस को वहां देखकर हर किसी का मनना है कि वह अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने गई हैं. आपको बता दें कि जिस स्टोर पर दीपिका है वो उसकी भारतीय एंबेसडर हैं.

बच्चे के लिए शॉपिंग कर रही दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इस दौरान ग्रे कलर के ढीले-ढाले आउटफिट पर दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस का चेहरा देख उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. अभिनेत्री के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं. 

इस फोटो को देख फैंस उन्हें भर-भर के बधाईयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दीपिका कितनी प्यारी लग रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा दीपिका के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है. अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अभी हाल ही में फाइटर में नजर आई थी.