menu-icon
India Daily

जिंदगी की जंग हार गई विशालकाय व्हेल 'टिम्मी', 14 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं बची जान

टिम्मी एक बड़ी व्हेल थी, जो बार-बार कहीं न कहीं फंस जाती थी. उसके असामान्य व्यवहार को देखकर विशेषज्ञों ने पहले ही आशंका जताई थी कि वह बीमार और कमजोर हो सकती है. इसके बावजूद लोग उसे बचाने के लिए पूरी ताकत से जुट गए. 'व्हेल व्हिस्परर' कहे जाने वाले प्रसिद्ध विशेषज्ञ सर्जियो बाम्बारेन को भी इस मिशन के लिए बुलाया गया. 

antima
Edited By: Antima Pal
जिंदगी की जंग हार गई विशालकाय व्हेल 'टिम्मी', 14 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं बची जान
Courtesy: x

Timmy Whale Story:  बीते कुछ महीनों से जर्मनी-डेनमार्क के लोगों के दिलों पर छाई विशाल व्हेल 'टिम्मी' की कहानी अब दुखद अंत तक पहुंच गई है. डेनमार्क के समुद्र किनारे पर 14 मई को टिम्मी का फूला हुआ शव मिला. बचाव अभियान में 15 लाख यूरो यानी करीब 14 करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका.

जिंदगी की जंग हार गई विशालकाय व्हेल 'टिम्मी'

टिम्मी एक बड़ी व्हेल थी, जो बार-बार कहीं न कहीं फंस जाती थी. उसके असामान्य व्यवहार को देखकर विशेषज्ञों ने पहले ही आशंका जताई थी कि वह बीमार और कमजोर हो सकती है. इसके बावजूद लोग उसे बचाने के लिए पूरी ताकत से जुट गए. 'व्हेल व्हिस्परर' कहे जाने वाले प्रसिद्ध विशेषज्ञ सर्जियो बाम्बारेन को भी इस मिशन के लिए बुलाया गया. 

14 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं बची जान

कई देशों के वैज्ञानिकों, स्वयंसेवकों और आम लोगों ने मिलकर इस रेस्क्यू अभियान को चलाया. लोगों ने सोशल मीडिया पर टिम्मी के लिए दिल छू लेने वाली पोस्ट्स शेयर कीं. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे. फंडिंग कैंपेन चला और भारी भरकम रकम जुटाई गई. नावों, उपकरणों और विशेष टीमों पर लाखों-करोड़ों रुपये लगाए गए. हर कोई उम्मीद कर रहा था कि टिम्मी फिर से खुले समुद्र में स्वतंत्र होकर घूमेगी. लेकिन नियति कुछ और ही थी. अंत में टिम्मी का शरीर समुद्र किनारे मिला. 

गैस बनने की वजह से उसका शरीर काफी फूल गया था, जिससे फटने का खतरा भी था. देखने वालों के दिल टूट गए. जिन लोगों ने पैसे दिए थे, वे अब सवाल पूछ रहे हैं - इतना बड़ा खर्च आखिर किस काम आया? क्या व्हेल को बचाने का कोई और तरीका हो सकता था? डेनिश पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने कहा है कि अगले सप्ताह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी, जिसमें टिम्मी की मौत का सही कारण पता चलेगा. हो सकता है कि कोई बीमारी, प्रदूषण या समुद्र में बदलाव उसकी मौत की वजह हो.