अमेरिका-ईरान का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिकी सैनिकों ने लगातार 10वें दिन ईरान के अलग-अलग शहरों को निशाना बनाया. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है. तेहरान मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमला बोल रहा है.
दोनों देशों के बीच चल रहे इस जंग में अब खार्ग आइलैंड का मुद्दा भी गरमा गया है. एक ओर अमेरिका इस पर कब्जे की धमकी दे रहा है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर वह ऐसा करने की सोचते भी हैं, तो उनके सैनिकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के खास वीडियो को देख सकते हैं.