menu-icon
India Daily

'धमाल 4' का धमाका! 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन ने रचा नया रिकॉर्ड

फिल्म ने अपने 16वें दिन वर्ल्डवाइड 24.6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. खास बात ये है कि रविवार को ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ के पार जा सकता है. अभी तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 202.08 करोड़ पहुंच चुका है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 150.41 करोड़ हो गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
'धमाल 4' का धमाका! 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन ने रचा नया रिकॉर्ड
Courtesy: X

Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. रिलीज के महज 16 दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शक इस कॉमेडी ड्रामा को खूब पसंद कर रहे हैं और थिएटरों में खूब भीड़ लग रही है.

फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे मजेदार कलाकार हैं. पूरी टीम मिलकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ देखने लायक ये फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है.

16वें दिन का कमाल

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 16वें दिन वर्ल्डवाइड 24.6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. खास बात ये है कि रविवार को ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ के पार जा सकता है. अभी तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 202.08 करोड़ पहुंच चुका है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 150.41 करोड़ हो गया है.

इस उपलब्धि के साथ 'धमाल 4' अजय देवगन की 8वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने ग्लोबली 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. फिल्म ने अजय की पुरानी ब्लॉकबस्टर 'सिंघम रिटर्न्स' (201 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया. अब इसका अगला टारगेट 'शैतान' (216.18 करोड़) है.

'धमाल' सीरीज की चौथी फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है. हंसी-मजाक, एक्शन और इमोशन का सही मिक्स दर्शकों को बांधे रख रहा है. खासकर अजय, रितेश और अरशद की जोड़ी एक बार फिर जादू कर रही है. फिल्म के गाने और मस्ती भरे सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों के दम पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं. 'धमाल 4' उनकी हालिया फिल्मों में से एक और हिट साबित हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम इस शानदार सफलता पर बेहद खुश है. फिल्म देखने वाले दर्शक कह रहे हैं कि ये सीरीज की अब तक की सबसे मजेदार फिल्म है.