menu-icon
India Daily

ट्विशा शर्मा केस की गवाह पर आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने किया हमला, वीडियो वायरल

ट्विशा शर्मा मौत मामले से जुड़े एक अहम गवाह पर आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा हमला किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ट्विशा शर्मा केस की गवाह पर आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने किया हमला, वीडियो वायरल
Courtesy: X (@sirajnoorani)

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक गवाह पर आरोपी पति समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा हमला किया गया. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर की जा रही है. आरोपी के दोस्तों द्वारा यह हमला तब हुआ जब ट्विशा के परिवार द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न और मौत के आरोपों की जांच की जा रही है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक 30 मई को कटारा हिल्स क्षेत्र में नीरज दुबे नाम के एक व्यक्ति पर समर्थ सिंह के कथित दोस्तों ने हमला बोल दिया. नीरज दुबे, आरोपी समर्थ सिंह के घर के पास सैलून चलाते हैं और इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह माने जा रहे हैं. सामने आ रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को करीब आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया, वहीं व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नीरज दुबे ने बताया कि चार-पांच लोगों का एक समूह उनके पार्लर के पास पहुंचा था. उन्होंने पूछा कि वह इस मामले में गवाह क्यों बने हैं? इसके बाद गालियां देने लगें और अदालत में गवाही न देने की खुली धमकी देने लगें. जब दुबे ने इसका विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया.

दुबे ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. मैंने पुलिस से सुरक्षा की अपील की है. इस हमले के तुरंत बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमलावरों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम वीडियो की भी जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 12 मई को नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा अपने भोपाल में स्थित अपने सुसराल में मृत पाई गई थी. जिसके बाद परिवार वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और शारिरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. परिवार वालों की ओर से मामले की जांच की मांग की गई थी. जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा और फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है.

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कटारा हिल्स स्थित उनके घर ले जाकर अपराध स्थल का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रिक्रिएशन) कराया. इस दौरान उस रात की घटनाक्रम को दोहराकर समझने की कोशिश की गई कि आखिर ट्विशा की मौत कैसे हुई. अब इस मामले से जुड़े अहम गवाह को धमकाया जा रहा है, जो की जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास के रुप में देखा जा सकता है.