दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी यात्रियों के बीच कहासुनी तो कभी छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन जाती है. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष यात्री के बीच सीट को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
हालांकि, India Daily इस वायरल वीडियो के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और इसका अंत कैसे हुआ.
वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के एक कोच का दृश्य दिखाई देता है. वीडियो में एक पुरुष यात्री सीट पर बैठा नजर आता है. इसके बाद एक महिला उससे सीट खाली करने को कहती है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस सीट पर युवक बैठा था, वह महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थी. पोस्ट के मुताबिक युवक के सीट छोड़ने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
जनकपुरी वेस्ट मेट्रो में एक आदमी अपनी सीट पर बैठा था। तभी एक महिला उससे सीट छोड़ने को कहने लगी।
जब उसने सीट नहीं छोड़ी, तो महिला ने सबके सामने उसे शर्मिंदा करना शुरू कर दिया जबकि वह सीट महिलाओं के लिए Reserved भी नहीं थी।
अगर सीट Reserved नहीं थी, तो सिर्फ़ इसलिए किसी आदमी को… pic.twitter.com/h5sOx3bHDb— मिच्च मसाला (@micchamasala) July 24, 2026Also Read
वीडियो में बहस के दौरान कोच में मौजूद एक अन्य महिला मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती हुई सुनाई देती है. वह बार-बार कहती है, "भैया शांत हो जाओ... भैया वायरल हो जाओगे... पूरे कोच में हल्ला मचा दिया... थोड़ी शराफत दिखाओ." यही संवाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और इसी वजह से वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है.
वीडियो शेयर करने वाले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक पर केवल पुरुष होने की वजह से सीट छोड़ने का दबाव बनाया गया. कुछ पोस्ट में इस घटना को Men's Mental Health और सार्वजनिक स्थानों पर पुरुषों के साथ व्यवहार से भी जोड़कर पेश किया गया है. हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं दिखता कि सीट वास्तव में आरक्षित थी या नहीं, न ही यह साफ है कि विवाद किस कारण शुरू हुआ. इसलिए वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.