menu-icon
India Daily

'CJP वालों शुक्रवार तक प्रदर्शन जारी रखिए...' कॉर्पोरेट कर्मचारी के वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

दिल्ली में चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक कॉर्पोरेट कर्मचारी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कर्मचारी ने छुट्टी नहीं मिलने की मजबूरी को हास्य के साथ पेश किया, जिसे लाखों लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'CJP वालों शुक्रवार तक प्रदर्शन जारी रखिए...' कॉर्पोरेट कर्मचारी के वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Courtesy: IG (hilariousprashant)

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक कॉर्पोरेट कर्मचारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में कर्मचारी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह आंदोलन का समर्थन तो करता है, लेकिन कार्यालय से छुट्टी नहीं मिलने के कारण तुरंत उसमें शामिल नहीं हो सकता. उसकी बातों में छिपा व्यंग्य और कॉमिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वीकेंड तक प्रदर्शन जारी रखिए की अपील हुई वायरल

वीडियो ने खास तौर पर उन नौकरीपेशा लोगों का ध्यान खींचा है, जो अक्सर काम के दबाव और निजी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना करते हैं. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से साझा की जा रही है. वीडियो में कर्मचारी कहता है कि वह CJP के प्रदर्शन और नीट परीक्षा विवाद से प्रभावित छात्रों का पूरा समर्थन करता है. हालांकि वह प्रदर्शनकारियों से मजाकिया अंदाज में अपील करता है कि वे अपना आंदोलन शुक्रवार तक जारी रखें ताकि वह शनिवार और रविवार को इसमें शामिल हो सके. वह कहता है कि उसने छुट्टी लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसके बॉस ने अनुमति नहीं दी. हालांकि उसने बाद में कहा कि वह जल्द ही अपने पूरे ऑफिस के साथ प्रदर्शन में पहुंचेगा और माहौल बदल देगा. 

क्या है CJP का आंदोलन?

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली थी.आंदोलन के तहत 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च भी निकाला गया था, जिसके जरिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर भी इस आंदोलन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें लगातार साझा की जा रही हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'hilariousprashant' नाम के हैंडल से साझा किया गया. पोस्ट होने के एक दिन के भीतर ही इसे दो लाख चौबीस हजार से अधिक बार देखा गया. हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यालय से छुट्टी नहीं मिलने की समस्या लगभग हर कॉर्पोरेट कर्मचारी की हकीकत है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.