menu-icon
India Daily

Bangladesh Crisis: हिंसा, विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में दिखे 'विराट कोहली', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंसा और विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी खबरों के बीच कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें विरोध-प्रदर्शन के बीच एक शख्स लोगों के बीच दिख रहा है. कुछ लोगों के कंधे पर चढ़ा शख्स बिलकुल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह दिख रहा है.

India Daily Live
Bangladesh Crisis: हिंसा, विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में दिखे 'विराट कोहली', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Courtesy: social media

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में  हिंसा, विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का हमशक्ल दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा विराट कोहली का हमशक्ल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी RCB का कैप पहने दिख रहा है. उसने ब्लैक चश्मा लगा रखा है और टीशर्ट पहन रखा है. वो विराट कोहली की तरह एक्शन करता दिख रहा है. 

वायरल वीडियो में विराट कोहली की तरह दिख रहे शख्स को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफ का जश्न मनाते देखा गया. शख्स जोश से हसीना की आवामी लीग के खिलाफ भी नारे लगाते हुए दिखा. विराट कोहली का हमशक्ल वीडियो में अपने सहयोगियों के कंधों पर नाचता हुआ दिख रहा है. 

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है. एक शख्स ने कमेंट में स्पाइडर मैन के जैसे कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वाले शख्स का वीडियो भी शेयर किया. उसने लिखा- स्पाइडर मैन भी.

जनवरी में भी अयोध्या में दिखा था विराट कोहली का हमशक्ल

जनवरी में अयोध्या में विराट कोहली जैसा दिखने वाले एक शख्स को देखा गया था. शख्स ने इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी थी. हमशक्ल को प्रशंसकों ने सेल्फी लेने के लिए घेर लिया था और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली के खिलाफ शांतिपूर्ण छात्र विरोध के रूप में शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया. भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत से अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

भीड़ ने शेख हसीना के सरकारी आवास पर किया था हमला

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री के आवास पर हमला भी किया था. भीड़ के हमले के पहले ही इस्तीफा देकर शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं. इस बीच, बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है.