Mughal Harem: आपने मुगल सल्तनत का इतिहास पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुगल बागशाहों के दरबार में किन्नरों का एक प्रमुख स्थान हुआ करता था. आखिर ऐसी क्या वजह थी कि किन्नर मुगलों के इतने खास थे. उन्होंने अपने दरबार में प्रमुख स्थान देने की क्या वजह थी? आइए जानते हैं.
मुगल शासन में किन्नरों को कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जाता था. उदाहरण के तौर पर अकबर के शासनकाल में किन्नर सत्ता के केंद्र में रहते थे. इतिहासकार रूबी लाल अपनी किताब में लिखती हैं कि अकबर के शासन में हरम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया था और इनकी रखवाली की जिम्मेदारी किन्नरों को सौंपी गई थी.
वह लिखती हैं कि हरम में कई लेयर की सुरक्षा होती थी, सबसे पहले राजपूत सुरक्षाकर्मी होते थे और सबसे अंदर वाला घेरा किन्नरों का होता था. किन्नर ही तय करती थीं कि हरम में किसे एंट्री मिलेगी किसे नहीं. अकबरनामा में एक किस्सा है जिसमें लिखा है कि इतिमाद खान नाम के एक किन्नर अधिकारी ने एक बार अकबर के सौतेले भाई को हरम में जाने से रोक दिया था.
मुगल अपनी रानियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किन्नरों को ही दिया करते थे. इसकी एक बड़ी वजह ये थी कि किन्नर शारीरिक रूप से मजबूत थीं और दूसरा रानियां उनकी तरफ यौन रूप से आकर्षित नहीं हो सकती थीं. वहीं मुगलों का मानना था कि अगर सैनिक हरम में जाएंगे तो रानियां उनकी ओर आकर्षित हो सकती हैं.
मुगलों के समय में दरबार में रहने वाली किन्नरों को ख्वाजासरा कहा जाता था. मुगल दरबार में किन्नरों को हर प्रकार की सुविधा मिलती थी. यही नहीं किन्नरों को हथियार चलाना और घुड़सवारी करना भी सिखाया जाता था ताकि विपरीत परिस्थितियों में हरम में मौजूद रानियों की रक्षा कर सकें.