menu-icon
India Daily

चोरी के शक पर 2 युवकों को सरेराह किया नग्न और फिर…, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो, जानें कहां दी गई 'तालिबानी सजा'?

राजस्थान के बारां जिले में एक 'मॉब लिंचिंग' का मामला सामने आया है. जिसमें कुछ लोगों ने दो युवकों को शक के आधार पर तालिबानी स्टाइल में टार्चर दिए गए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
चोरी के शक पर 2 युवकों को सरेराह किया नग्न और फिर…, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो, जानें कहां दी गई 'तालिबानी सजा'?
Courtesy: AI Grok

जयपुर: राजस्थान के बारां जिले में दो युवकों की उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी. मिल रही जानकारी के मुताबिक इन दोनों युवकों पर मोबाइल छीनने का संदेह था. सोमवार की शाम इसी शक के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ कर उनके सरेआम कपड़े उतार दिए गए और उन्हें नंगे सड़क पर बिठाकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई. 

इस दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना पर आवाज उठाना तो दूर दोनों युवकों को बचाना भी जरूरी नहीं समझा. कई लोग नियम को अपने हाथ में लेते नजर आएं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मूकदर्शक बनकर पूरे तमाशे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया. 

क्या है पूरा मामला? 

यह मामला सोमवार की शाम बारां बस स्टैंड की बताई जा रही है. जहां चारमूर्ति चौराहे पर स्थित एक दुकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों को लोगों पर पैसे चोरी करने और मोबाइल छीनकर भागने के आरोप लगे. दोनों युवकों को वहां मौजूद भीड़ ने पकड़ लिया और गुस्से में बुरी तरह से उनकी कुटाई कर दी. इतना पर भी जब लोगों का दिल नहीं भरा तो फिर दोनों युवकों को सड़क पर भी नंगा कर बिठाया दिया और फिर से लाठी-डंडे चलाने लग गए. पुलिस और कानून को बताने के बजाए लोग खुद ही न्यायाधीश बनने का फैसला ले लिया. लोगों ने उस व्यक्ति को तालिबानी स्टाइल में टॉर्चर करना पसंद किया, वहीं कुछ ऐसे भी थे जो इसको अपने फोन में कैद करना ज्यादा जरूरी समझा. 

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर अपने साथ ले गई. हालांकि पिटाई की वजह से दोनों की हालत गंभीर थी, इस वजह से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस का कहना है कि चोरी के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. इस मामले के सामने आने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया और इसे एक तरह का 'मॉब लिंचिंग' बताते हुए गलत कहा. बाद में वहां मौजूद लोगों ने तालिबानी स्टाइल में दिए गए टार्चर पर भी गुस्सा जाहिर किया है. इस घटना पर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं.