menu-icon
India Daily

असम में 'मियां' की बढ़ने वाली है मुश्किलें, सीएम सरमा के बयान से मचा सियासी घमासान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बार फिर से चेतावनी दी है. जिसे लेकर बहस तेज हो गई है.

auth-image
Shanu Sharma

असम की राजनीति में एक फिर घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान यह साफ कहा कि जब तक वह राज्य में हैं तब तक मिया कहे जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि विपक्ष ने उनके इस बयान पर घेरा है. उनका कहना है कि ये वही हिमंत बिस्वा सरमा है, जो कांग्रेस काल के दौरान पहले कई इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया और अब घूसपैठ के नाम गलत बयान दिए जा रहे हैं. 

बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का दावा कर रहे सीएम सरमा के बयान ने एक बार फिर बहस को जन्म दिया है. सीएम का कहना है कि घुसपैठियों को यहां आसानी से रहने नहीं दिया जाएगा, उन्हें परेसानियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में इस मुद्दे पर कई चर्चा के लिए कई नेता इंडिया डेली के मंच पर पहुंचे हैं. जिसे आप यहां सुन सकते हैं.