Viral Video: इस समय शादियों का सीजन चल रहा है. इस दौरान के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनको देखने के बाद लोगों का उत्साह अलग तरीके का देखने को मिलता है. बहुत से दूल्हा और दूल्हन शादी को लेकर खुद बहुत ज्यादा एक्साइटेंड नजर आते हैं जैसा कि इस वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है. इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को वरमाला पहनाते ही अलग ही खुशी दिखा रहा है.
वरमाला पहनाते ही खुशी से उत्साहित हुआ दूल्हा
वैसे तो शादी हर किसी के लिए बहुत सी खास पल होता है. सभी इस पल का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं. इसी कड़ी में शादी के एक अनोखे दूल्हे-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. इस वायरल वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर वरमाला लेकर खड़े हैं. दुल्हन के साथ कुछ और लड़कियां दिखाई दे रही है. दूल्हा जैसे ही दुल्हन को जयमाल पहनाता है खुशी के मारे अपने आप ताली बजाने लगता है. उसको देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने सेंचुरी मार दी हो.
Guys who write “self-motivated” in their resume. pic.twitter.com/TtMaTq5qWn
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) December 22, 2023
यूजर बोले- भाई कि लॉटरी लग गई इसी लिए है इतना खुश
इस वीडियो को @HaramiParindey नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. जिसने लिखा है कि ये भाई अपने-आप से ही इतना प्ररित है. इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये उस तरह का दूल्हा जिसकी शादी होने का कोई अनुमान नहीं था और अचानक शादी हो गई तो क्या होगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस दूल्हे को देखकर समझिए कि ये कितना सेल्फ मोटिवेटेड है.