Viral Video: आज के समय में शादी के पहले लड़का-लड़की एक साथ कई फोटो खिचा रहे हैं. ये फोटो शूट हल्दी, मेहंदी के साथ ही शुरू हो जा रही है. इस दौरान हर कोई नए आईडिया के तहत फोटो शूट कराते हैं. बहुत से लोग इसके लिए पहाड़ों, बर्फीले इलाकों में फोटो शूट करा रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग नदी या बीच पर भी फोटो शूट कराते हैं जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं. एक कपल पानी में फोटो शूट करा रहा है कि उसी बीच में एक सांप आ जाता है.
इस तरह से सांप को दिया चकमा
वायरल हो रहे इस दिलचस्प वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी करने से पहले फोटो शूट कराने वाले जोड़ा पानी में फोटो शूट और वीडियोग्राफी कर रहा है. फोटो शूट करने वाली टीम अपने अनुसार उस पानी में सेटअप तैयार कर रही है. पानी से सफेद रंग का धुंआ उस रहा उस समय फोटो शूट वाले अपने काम में लगे है कि तभी पानी में अचानक एक सांप टहलता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसको देखने के बाद बाद जहां ऊपर से एक शख्स सांप-सांप बोलता है वहीं ये कपल वहां से भागने की बजाय वहीं पर शांत रहना ज्यादा बेहतर समझा और आराम से सांप वहां से चला गया.
यूजर बोले-कपल पहले से ही हैं बड़े शिकारी
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @parshu_kotame_photography150 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा यूजर देख चुके हैं इसको देख एक यूजर ने लिखा है कि इन कपल की हिम्मत बड़े शिकारियों से भी ज्यादा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि दोनों इतनी शांति से बैठे रह गए जैसे पहले से वो इस जानकारी से वाकिफ हो.