menu-icon
India Daily

स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal

आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल शुरुआती दिनों से ही अरविंद केजरीवाल के साथ रही हैं. मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य स्वाति इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं. अन्ना आंदोलन से पहले परिवर्तन NGO में भी वह अरविंद केजरीवाल की सहयोगी हुआ करती थीं. आंदोलन के समय से लेकर पार्टी बनने तक वह साथ रहीं और आज AAP की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं.

स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद से शादी की थी लेकिन साल 2020 में इन दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद से स्वाति मालीवाल अकेले रहती हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में वह काफी आक्रामक रूप में काम करती रही थीं जिसके चलते देशभर में उन्हें एक अलग पहचान मिली. 

AAP में लंबे समय से सक्रिय स्वाति मालीवाल अब दिल्ली से राज्यसभा की सांसद हैं. उन्हें महिला मुद्दों पर मुखरता से बोलने वाली नेता के तौर पर जाना जाता है.