menu-icon
India Daily

'ये गंजा सा..., जो करना है कर लो, हाथ लगाकर दिखाओ', AK के घर स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ, आ गया वीडियो

Swati Maliwal Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट से ठीक पहले का है.

India Daily Live
'ये गंजा सा..., जो करना है कर लो, हाथ लगाकर दिखाओ', AK के घर स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ, आ गया वीडियो
Courtesy: Social Media

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है. इस शिकायत के दर्ज होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल के घर में मौजूद स्वाति मालीवाल वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों से बहस कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि इंडिया डेली लाइव नहीं करता है. इससे पहले, स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके चेहरे, पेट और शरीर पर थप्पड़ और लात मारी गई. स्वाति ने कहा है कि उन्हें इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं. इसी केस में AAP की ओर से संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि बिभव कुमार के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. हालांकि, अगले ही दिन बिभव कुमार को लखनऊ में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ ही देखा गया था.

'जितना गिरना है गिर जा, भगवान सब देख रहा है'

वीडियो सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है, 'हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.'

भड़क गई थीं स्वाति मालीवाल

वीडियो में स्वाति कहती हैं, 'आज मैं सबको सिखाऊंगी. मुझे डीसीपी से बात कराइए. मैं SHO सिविल लाइंस से बात करूंगी.' इस पर एक सुरक्षाकर्मी कहता है कि हम यहां बात नहीं करवा सकते हैं. स्वाति मालीवाल आगे कहती हैं, 'नहीं, अब यहीं होगा. जो करना है कर लो. तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी, अगर मेरे को टच कर लिया तो. मैं अभी 112 पर कॉल कर दिया है, पुलिस को आने दो फिर देखते हैं.'

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी स्वाति मालीवाल को समझा रहे हैं. वे कहते हैं, 'हम आपसे हंबली बात कर रहे हैं. पुलिस भी तो बाहर ही आएगी न, वो यहां नहीं आ सकती है. आइए मैडम, प्लीज बाहर चलिए.' इस पर स्वाति कहती हैं, 'तो उठाकर फेंक दो, मैं नहीं जाऊंगी. ये गंजा सा*, सिर्फ इसलिए कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है तो आप...'. वीडियो से यह स्पष्ट है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी बार-बार कह रहे हैं कि स्वाति मालीवाल वहां से बाहर जाएं.