असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 126 सीटों पर होंगे. ये एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को किए जाएंगे. इसकी मतगणना 4 मई 2026 को होगी. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी (NDA गठबंधन) तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है. विपक्ष में कांग्रेस और उसके सहयोगी मजबूत वापसी की तैयारी कर रहे हैं. इस बार सत्ता में आने के लिए कई क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है. वहीं, NDA गठबंधन में एजीपी और यूपीपीएल जैसे दल शामिल हैं.