असम विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद आज सरकार का गठन होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्वा सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके साथ 4 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होना है. जिसमें दो बीजेपी के नेता और एक-एक सहयोगी दलों के नेता शामिल है.
126 विधानसभा सीटों वाले असम राज्य में जनता ने एनडीए गठबंधन पर पूरा भरोसा जताते हुए 102 सीटों पर जीत दिलाई. जिसमें से 82 सीटों पर अकेले बीजेपी के कब्जा है. इसके अलावा असम गण परिषद यानी AGP को 10 सीटें और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी BPF को भी 10 सीटें पर विजय प्राप्त हुआ है.
असम की जनता ने लगातर एनडीए गठबंधन पर तीसरी बार भरोसा जताया है. वहीं विधायी दल ने दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा को अपना मुखिया चुना है. आज हिमंत सरमा एक बार फिर से सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं, उनके साथ चार मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं. जिसमें से दो नेता बीजेपी के हैं. वहीं एक असम गण परिषद और एक बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता का शपथ ग्रहण होना है.
सीएम सरमा के साथ चारों मंत्रियों को राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह लगभग 12 बजे शपथ दिलाएंगे. अगर शपथ लेने वाले मंत्रियों के बारे में बात करें तो इसमें पहला नाम रामेश्वर तेली, दूसरा अतुल बोरा, तीसरा चरण बोरो और चौथा नाम अजंता नेओग का भी शामिल है. आइए जानते हैं इन नेताओं के बारे में.
केंद्र राज्य मंत्री रह चुके रामेश्वर तेली ने इसी चुनाव से राज्य की राजनीति में वापसी की. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुब गोगोई को 10 हजार वोटों के अंतर से हटाया था. दूसरा नाम अजंता नेओग का है. उनको पिछले कार्यकाल के दौरान सरकार के वित्त और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभालने का अनुभव है. उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता में जाना जाता है, जिन्हें असम में पहली महिला वित्त मंत्री बनाया गया था.
बीजेपी के दो नेताओं के अलावा सहयोगी पार्टी के भी दो नेता आज शपथ लेने वाले हैं. जिसमें पहला नाम AGP अध्यक्ष ने अतुल बोरा का है. उनके पास 2016 से ही एनडीए सरकार के साथ काम करने का अनुभव रहा है. उनके अलााव BPF के विधायक चरण बोरो भी आज शपथ लेने वाले हैं. इनके अलावा एनडीए की ओर से बीजेपी नेता रंजीत कुमार दास को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है. आज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है.