बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) मंगलवार को BSF के एक जवान को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का जवान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में घुस गया था. अधिकारियों ने बताया कि बीजीबी के सैनिकों ने सिलहट जिले में बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि जवान की सुरक्षित वापसी के लिए एक फ्लैग मीटिंग की जा रही है. बता दें कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में स्थित भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजीपी के जवान और स्थानीय लोग बीएसएफ के जवान को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीएसएफ के जवान को वापस लाने के लिए एक फ्लैग मीटिंग की जा रही है.
Bangladesh has detained an Indian BSF jawan and taken him away while hurling abuses at him. This is extremely serious and unacceptable. Release our soldier immediately! https://t.co/vTkVPQNTum
— Vansh Arora (@BeelzebubJagga) November 17, 2026
यह घटना बांग्लादेश के सिलहट जिले के सामने मेघालय के जोवाई इलाके में घटी. अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में दोनों तरफ के पर्यटकों का बेरोकटोक आना जाना लगा रहता है.
बीएसएफ के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया. वीडियो में बीजीबी के जवान और स्थानीय लोग भारतीय जवान के साथ दिखाई दे रहे हैं. भारतीय जवान के हाथ में INSAS राइफल के साथ एक वॉकी-टॉकी नजर आ रही है और उसके शरीर पर एक पंप-एक्शन बंदूक लटकी हुई है. बीजीपी के जवान भारतीय जवान को एक लोकल की बाइक पर बैठाकर दूर ले जाते दिख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जवान को वापस लाने के लिए एक फ्लैग मीटिंग आयोजित की जा रही है.