नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीते 9 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी. 126 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी है, जिसका ऐलान 4 मई को होना है. नतीजों के ऐलान से पहले India Daily के AI एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं.
राज्य में जहां सत्तारूढ़ बीजेपी की कोशिश एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने की है, वही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की कोशिश एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाकर राज्य के सत्ता में आसीन होने की है. मतदान से पहले चुनाव प्रचार में दोनों ही दलों के नेताओं व उम्मीदवारों ने जमकर पसीना बहाया और लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश की.
सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से प्रमुख चेहरे राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार में पार्टी को जीत दिलाने के लिए तरह-तरह की रणनीति अपनाई। अब जबकि एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं, तब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है कि जनता ने किनके दावों व वादों पर भरोसा जताया है और किसके सर जीत का ताज सजा है.
India Daily के AI एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर कमल खिलता नजर आ रहा है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA एक बार फिर यहां सत्ता में वापसी कर रही है. India Daily के AI एग्जिट पोल में NDA 90-114 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 8-32 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. अन्य के खाते में 4-10 सीटें जाने का अनुमान है. AI एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर बीजेपी और हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जिसका इनाम पार्टी को राज्य में सत्ता में वापसी के रूप में मिलनेवाला है.
टोटल वोट परसेंटेज की बात करें तो NDA को 44-50%, जबकि कांग्रेस को 30-36% और अन्य को 14-20% वोट प्राप्त हुआ है. वोट परसेंटेज के हिसाब से भी देखें तो बीजेपी के अगुवाई वाली NDA को तगड़ा जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है. राज्य की हिमंता सरकार ने जिस तरह से राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं और व्यापक सुधार की शुरुआत की उसका असर एग्जिट पोल्स में देखने को मिल रहा है और बीजेपी यहां सरकार बनाती हुई नजर आ रही है.
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA को न सिर्फ विशाल जनसमर्थन मिला है, बल्कि पसंदीदा सीएम के रूप में भी वो लोगों की पहली पसंद हैं. 47 प्रतिशत मतदाता हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 34 प्रतिशत मतदाताओं के पहली पसंद कांग्रेस के गोरव गोगोई हैं.