Assam CM Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद आज सरकार का गठन हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्वा सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ 4 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हुआ है. जिसमें दो बीजेपी के नेता और एक-एक सहयोगी दलों के नेता शामिल है. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
इनके अलावा, 22 NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, BJP के वरिष्ठ नेता, विदेशी राजदूत, उद्योगपति और धार्मिक नेता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी इस अवसर पर उपस्थित नजर आए.
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
Guwahati: Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term pic.twitter.com/krBm0bhE2e
— ANI (@ANI) May 12, 2026Also Read
- असम में तीसरी बार जीत की लड़ाई लड़ रही BJP, CM हिमंता सरमा के अलावा इन उम्मीदवारों पर सबकी नजर
- Assam Exit Poll: पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार में फिर लहराया 'भगवा', असम में हिमंता की दमदार वापसी
- असम विधानसभा चुनाव 2026: किसमें कितना है दम? हिमंता बिस्वा सरमा से लेकर गौरव गोगोई तक, मैदान में खड़ें हैं ये मजबूत दावेदार
बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.
#WATCH | Guwahati: BJP's Himanta Biswa Sarma greets PM Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara
— ANI (@ANI) May 12, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/E4sjYRYM6h
हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे.
#WATCH | Guwahati: PM Narendra Modi arrives at Veterinary College ground in Khanapara for the swearing-in ceremony of the Assam government led by Himanta Biswa Sarma
— ANI (@ANI) May 12, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/YU50hb20bR
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे.
#WATCH | Assam: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Guwahati to attend the swearing-in ceremony of the Himanta Biswa Sarma-led Assam government pic.twitter.com/TVBO7jjNyH
— ANI (@ANI) May 12, 2026