menu-icon
India Daily

CM बनते ही पूरे किए जाएंगे वादे! शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले हिमंत बिस्वा सरमा

आज दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा है कि सीएम बनने के बाद वो लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे.

Shilpa Shrivastava
CM बनते ही पूरे किए जाएंगे वादे! शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले हिमंत बिस्वा सरमा
Courtesy: Pinterest

गुवाहाटी: हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा है कि नई सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता पार्टी के घोषणापत्र को लागू करना होगा. उन्होंने कहा, "शपथ लेने के बाद, हम अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगे. हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों से किए गए वादों को पूरा करना होगा."

BJP नेता और मुख्यमंत्री-पद-नामित हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...हमारा घोषणापत्र पहले से ही जनता के सामने है. उस घोषणापत्र को लागू करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता और मुख्य लक्ष्य है..."

कौन-कौन होगा समारोह में शामिल:

बता दें कि हिमंत सरमा का शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा. इनकी शपथ सुबह 11:40 बजे शपथ होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और NDA-शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भी इस समारोह में शामिल होंगे. 

इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट करते हुए बताया कि उनके साथ श्री रामेश्वर तेली, श्री अतुल बोरा, श्री चरण बोरो और श्रीमती अजंता नेओग भी शपथ लेंगे. इसके अलावा विधायक श्री रंजीत दास, असम विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे. यहां देखें पोस्ट-

 राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य दिलाएंगे शपथ:

असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी किया. बता दें कि सरमा की  नियुक्ति राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत की गई थी. आज राज्यपाल असम के सीएम पद की शपथ सरमा को दिलाएंगे. बता दें कि 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा में NDA ने कुल 102 सीटें जीतीं. इसमें बीजेपी की 82 सीटें हैं. वहीं, पार्टी के सहयोगी दलों AGP और BPF ने 10-10 सीटें हासिल कीं, जिससे NDA का कुल आंकड़ा 102 तक पहुंच गया.