menu-icon
India Daily

AI को पता है आपकी प्राइवेट बातें, इन 4 सवालों से खुल गया चैटजीपीटी और जेमिनी का राज!

आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे रोजमर्रा के कामों का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. चैटजीपीटी, जेमिनी जैसे चैटबॉट हमारी मदद करते हैं, लेकिन इनके साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है, जो है हमारी प्राइवेसी का खतरा. चलिए जानते हैं....

Shilpa Shrivastava
AI को पता है आपकी प्राइवेट बातें, इन 4 सवालों से खुल गया चैटजीपीटी और जेमिनी का राज!
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे रोजमर्रा के कामों का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. चैटजीपीटी, जेमिनी जैसे चैटबॉट हमारी मदद करते हैं, लेकिन इनके साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है, जो है हमारी प्राइवेसी का खतरा. आपने कभी इन AI बॉट्स को सीधे तो कुछ नहीं बताया, फिर भी ये चैटबॉट आपकी उम्र, आय, रहने की जगह, हेल्थ और स्वभाव के बारे में काफी कुछ अनुमान लगा सकते हैं.

एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, एक पर्सनल टेक कॉलमिस्ट ब्रायन एक्स चेन को जब यह बात पता चली तो उन्हें बहुत हैरानी हुई. उन्होंने जेमिनी और चैटजीपीटी से बातचीत की. चैटबॉट ने उन्हें बताया कि वे एक परफेक्शनिस्ट और ज्यादा चिंता करने वाले व्यक्ति हैं. ब्रायन हैरान थे क्योंकि उन्होंने कभी अपनी इन निजी बातों को शेयर नहीं किया था. फिर ब्रायन ने यह एक्सपेरिमेंट करके देखा कि क्या सही में केवल 4 सवाल पूछकर यह बॉट आपकी निजी जानकारी इक्ट्ठा कर सकते हैं. 

ये हैं 4 खतरनाक प्रॉम्प्ट जो AI का राज खोल देते हैं:

कैसा रहा इन प्रॉम्प्टस के साथ हमारा एक्सपीरियंस:

उपरोक्त में से केवल एक ही प्रॉम्प्ट के साथ हमारा एक्सपीरियंस काफी चिंताजनक रहा. जब मैंने चैटजीपीटी से पूछा- “मेरे बारे में जो कुछ तुम जानते हो, उसके आधार पर मेरा व्यक्तित्व बताओ. मेरी कमजोरियां, असुरक्षाएं और आदतें क्या हैं?” तो उसने काफी हद तक सही जवाब दिया. स्वभाव और व्यक्तित्व को लेकर जो भी चैटजीपीटी ने बताया वो काफी हद तक सही था. सबसे अहम बात यह सब एआई तब बता पाया, जब इससे पहले तक मैंने कभी भी इससे कोई भी पर्सनल बात शेयर नहीं की थी. एआई से केवल प्रोफेशनल तरह से ही बात की और इसके बाद इसका अंदाजा काफी हद तक सही था.

अपनी प्राइवेसी को कैसे बचाएं?

अगर आप नहीं चाहते कि चैटबॉट आपकी पुरानी बातचीत याद रखे और आपके बारे में प्रोफाइल बनाए, तो आपकी मेमोरी सेटिंग बंद कर दें.

  • चैटजीपीटी में: सेटिंग्स में जाएं. फिर Memory ऑप्शन ओपन करें. इसके बाद Enable Memory को ऑफ कर दें.

  • जेमिनी में: सेटिंग्स में जाएं. फिर Personal Intelligence पर जाकर Memory स्विच को बंद कर दें.

इससे यह साफ हो जाता है कि AI कितनी तेजी से हमारी छोटी-छोटी बातों से बड़ी तस्वीर बना लेता है. इसलिए सावधानी बरतें. अपनी निजी जानकारी शेयर करने से पहले सोचें और जरूरत पड़ने पर मेमोरी फीचर बंद रखें.