Asian Games 2026 का आयोजन इस बार जापान के आइची (Aichi) प्रान्त और मुख्य रूप से नागोया (Nagoya) शहर में होने जा रहा है. इन खेलों का शुभारंभ 19 सितंबर से होगा और यह 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. हालांकि कुछ खेल स्पर्धाएं उद्घाटन समारोह से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाएंगी. इसे Aichi-Nagoya 2026 के नाम से भी जाना जाता है. इस बार का Motto 'Imagine One Asia' रखा गया है, जो पूरे एशिया की एकता, सद्भाव और खेल भावना का प्रतीक है. इस महाकुंभ में एशिया भर के 45 से अधिक देशों के लगभग 11,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे. Asian Games 2026 के खेल कार्यक्रम में कुल 43 खेल और 71 विधाएं शामिल की गई हैं, जिनके तहत कुल 469 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दांव पर होंगें. वहीं भारत की तरफ से कुल 503 एथलीट (269 पुरुष और 234 महिलाएं) इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं. खिलाड़ियों के अलावा, 246 टीम अधिकारी/सपोर्ट स्टाफ और अन्य कोऑर्डिनेटर मिलाकर कुल 768 सदस्यों का पूरा भारतीय दल जापान जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी कुल 36 अलग-अलग खेल disciplines में अपना दम दिखाएंगे, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं. इसमें एथलेटिक्स दल सबसे बड़ा है जिसमें करीब 79 एथलीट शामिल हैं.