menu-icon
India Daily

मिडिल ईस्ट में बारूद के ढेर जैसे हालात, अमेरिका-ईरान टकराव से बढ़ा खतरा

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है, जहां किसी भी नए सैन्य टकराव का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों के साथ यमन के हूथी विद्रोहियों से जुड़ा संघर्ष भी हालात को और जटिल बना रहा है.

auth-image
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में कई मोर्चों पर जारी तनाव ने क्षेत्र की स्थिति को बेहद संवेदनशील बना दिया है. अलग-अलग देशों और संगठनों के बीच टकराव के चलते यहां हालात तेजी से बदल सकते हैं. ऐसे में किसी एक मोर्चे पर शुरू हुआ संघर्ष दूसरे इलाकों तक फैलने की आशंका बनी रहती है. इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका और ईरान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोनों पक्ष अपनी सैन्य क्षमता और रणनीतिक तैयारियों के जरिए क्षेत्र में अपने प्रभाव को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

अमेरिका, क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सैन्य और रणनीतिक स्तर पर कई कदम उठा रहा है. हथियारों से जुड़ी डील और सैन्य तैयारियां इस रणनीति का अहम हिस्सा बताई जा रही हैं. अमेरिका की गतिविधियों का असर सिर्फ उसके सहयोगी देशों तक सीमित नहीं है. इससे विरोधी पक्षों की रणनीति भी प्रभावित हो सकती है और क्षेत्र में शक्ति संतुलन को लेकर नई परिस्थितियां बन सकती हैं. दूसरी ओर ईरान भी संभावित सैन्य चुनौती को देखते हुए अपनी जवाबी रणनीति तैयार कर रहा है. ऐसे समय में किसी भी सैन्य कार्रवाई या प्रतिक्रिया से तनाव और बढ़ सकता है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.